
लोकसभा चुनाव की चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट का जिक्र जरूर होता है। हांलाकि अभी होने वाले चुनाव को लेकर इस सीट के लिए किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इलाहाबाद सीट का जिक्र होते ही सभी को अमिताभ बच्चन का नाम जरूर याद आ जाता है। इलाहाबाद सीट पर सबसे ज्यादा मतों से जीत का रिकार्ड भी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के ही नाम है। अमिताभ बच्चन ने 1984 के लोकसभा चुनाव में 187795 वोटों से जीत कर यह किर्तिमान रचा था। 2019 में भाजपा से चुनाव लड़ीं रीता जोशी ने भी 184275 वोटों से जीत दर्ज किया था, लेकिन अमिताभ बच्चन के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाईं।
कांग्रेस से चुनाव लड़े थे अमिताभ
साल 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में अमिताभ बच्चन को 68.21 प्रतिशत वोट मिले थे। उनको 297467 वोट मिले थे और अमिताभ ने लोकदल के प्रत्याशी हेमवती नंदन बहुगुणा को 187795 वोटों से हराया था। हेमवती नंदन बहुगुणा को इस चुनाव मे 109666 वोट ही मिले थे।
Updated on:
21 Mar 2024 09:07 am
Published on:
21 Mar 2024 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
