28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा के 47 विषयों के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

क्रेट–2024 के 47 विषयों की 1182 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Pravin Kumar

•

Updated: 20 Jul 2024, 8:44 AM IST

Allahabad University Phd admission

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा( क्रेट) 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक फीस जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में इस साल 47 विषयों में शोध कराया जाएगा। कुल 1182 सीटों में से इलाहाबाद विद्यालय में 764 और महाविद्यालय 418 सीटें हैं।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार पति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दाखिले के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजो के शिक्षक, सेना के अधिकारी और विदेशी अभ्यर्थियों को क्रेट लेवल–वन से छूट दी गई है हालांकि क्रेट लेवल– टू में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। इनके अलावा नेट/ जेआरएफ समेत सभी अभ्यर्थियों को लेवल–वन में शामिल होना पड़ेगा। क्रेट लेवल वन में दो प्रश्न पत्र होगें। प्रथम प्रश्न पत्र में दो-दो अंक के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

इनमें रिसर्च मेथोडोलाजी पर आधारित 25 प्रश्न होंगे।

द्वितीय प्रश्न पत्र में अतिलघु, लघु और विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे दोनों प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों के होंगे। प्रवेश परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी। अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन फीस 1800, जबकि एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 900 रूपए फीस है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग