वायरल ऑडियो में असद कह रहा है कि आपके यानी मोहम्मद मुस्लिम के फ्लैट पर गया था, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर मोहम्मद मुस्लिम कहता है कि वह डेढ़ घंटे से बाहर था। अंत में असद कहता है कि यह सब ठीक नहीं है मुस्लिम साहब। बातचीत में असद मुस्लिम से नाराज दिखा। इसके बाद असद कहता है ठीक है, मेरा नंबर सेव कर लेना और जब कॉल करुं तब रिसीव कर लेना।