23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक था 10वीं फेल, लेकिन बच्‍चों को फेमस स्कूल में पढ़ाया; प्रिंसिपल ने असद और शाइस्ता के बारे में बताया

अतीक-अशरफ की हत्या हो चुकी। उसके बेटे असद एनकांउटर में मारा गया। बाकी चार बेटे जेल में हैँ। अतीक का चैप्टर क्लोज तो गया, लेकिन उसकी कहानियां अभी चल रही हैं। अतीक के बेटे स्कूल में कैसे थे? स्कूल में उनका व्यवहार कैसा था? इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल थोमस कुमार ने बताई।

3 min read
Google source verification
asad_and_shaista.jpg

अतीक 10वीं फेल होने के बाद जुर्म की राह पर चल पड़ा। इसके बाद उसने आगे की पढ़ाई नहीं की। वह पढ़ नहीं सका इस बात का मलाल उसे थी। ये बात वह खुलेमंच पर भी कही थी। इसका वीडियो भी सोशल मी‌डिया पर है।

अतीक का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी थी। STF ने असद को एनकांउटर में ढेर कर दिया। IMAGE CREDIT:

सेंट जोसफ स्कूल प्रयागराज से की है पढ़ाई
असद समेत अतीक अहमद के सभी बेटे प्रयागराज के सेंट जोसफ स्कूल में पढ़े। कुछ पढ़ाई में अच्छे थे तो कुछ का पढ़ने में कमजोर थे। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था।

असद हो गया था 9वीं में फेल
स्कूल प्रिंसिपल थोमस कुमार ने बताया, “असद सेंट जोसफ स्कूल में केवल 10वीं तक पढ़ा। वह 9वीं फेल हो गया था। 10वीं के बाद वह पढ़ने लखनऊ चला गया था। असद पढ़ाई में एवरेज था।” उमेश पाल शूटआउट में असद आरोपी था। उसके ऊपर 5 लाख का इनाम था। STF ने झांसी में असद को एनकांउटर में मार गिराया।

अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर दो लाख का इनामी था। वह लखनऊ जेल में बंद है। IMAGE CREDIT:

सिविल सेवा में जाना चाहता था उमर
अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर है। वह प्रयागराज के सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ा। वह पढ़ाई में काफी तेज था। उसने इस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल के प्रिंसिपल थोमस कुमार ने बताया, “उमर पढ़ने में बहुत तेज था। वह वह सिविल सेवा में जाना चाहता था।” उमर इस समय लखनऊ जेल में है।

अली अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा है। वह नैनी जेल में बंद है। IMAGE CREDIT:

अली था अच्छा खिलाड़ी
स्कूल प्रिंसिपल थोमस कुमार ने बताया, “अतीक का बेटा अली अच्छा खिलाड़ी था। वह अपने ब्लू हाउस का कैप्टन भी रहा। एक बार जब अली कैप्टन था तो स्पोर्ट्स मीट में उसकी टीम मैच हार गई। इस दौरान दूसरी टीम वालों से झगड़ा हो गया। पुलिस में शिकायत भी हुई। मगर अली का नाम कहीं पर नहीं आया। अली नैनी जेल में है।”

अभी अतीक के 2 बेटे स्कूल में कर रहे पढ़ाई
अभी अतीक अहमद के 2 छोटे बेटे अबान और एजम सेंट जोसफ में पढ़ रहे हैं। अबान 9वीं में है। एजम 12वीं का छात्र है। एजम पढ़ाई में बहुत अच्छा है। एजम के बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे। वह 3 पेंपर नहीं दे पाया। अपने आखिरी पेपर में भी वह नहीं आ पाया था, इसलिए वह 12वीं में फेल हो जाएगा।


अबान अहमद की ज्यादातर परीक्षा हो गए है। उसने 2 एग्जाम नहीं दिए, लेकिन उसका एवरेज अच्छा है। एवरेज से वो फेल नहीं होगा। प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल की तरफ से एग्जाम में नहीं आने पर उनके घर पर फोन किया गया था, मगर जो नंबर हमारे पास है वह बंद आ रहा है।


प्रिंसिपल के मुताबिक, कभी इनके बच्चों के बर्ताव से ऐसा नहीं लगा कि यह किसी माफिया के बेटे हैं। इन बच्चों ने कभी किसी टीचर से बदसलूकी भी नहीं की। बच्चों की तरफ से भी ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई।


शाइस्ता को लेकर ये बताया
सेंट जोसफ स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि 3 सालों से शाइस्ता परवीन बच्चों की पेरेंट्स टीचर मीटिंग में नहीं आई है। इस दौरान कभी उनके भाई आते हैं तो कभी बच्चों के अन्य रिश्तेदार आ जाते हैं।


करीब 3 साल पहले अबान के पढ़ाई में ध्यान नहीं देने कि शिकायत शाइस्ता से की थी। वह 10 मिनट में स्कूल आ गई थी। प्रिंसिपल के सामने ही बेटे को बहुत डांटा था। प्रिंसिपल ने कहा कि हम तो सभी बच्चों को बराबर शिक्षा देते हैं। यहां के कई बच्चे जज और डॉक्टर हैं, लेकिन अब असद का उमेश पाल मर्डर में नाम आ रहा है तो अफसोस होता है। हम कर भी क्या सकते हैं