यह ऑडियो कब का है इसको लेकर भ्रम की स्थिति है, क्योंकि इसमें धमकी दे रहा व्यक्ति जिसे अतीक बताया जा रहा है किसी चुनाव का जिक्र कर रहा है। चर्चा है कि यह ऑडियो 2018 में फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव का है, जब आसिफ सिद्दीकी सपा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। चर्चा के मुताबिक प्रचार के दौरान ही किसी विवाद के बाद अतीक ने आसिफ को फोन कर धमकाया था। पर इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि यह ऑडियो कब का है और इसमें जो आवाज है वह वाकई अतीक और सपा नेता आसिफ सिद्दीकी की ही है। बताते चलें कि 2009 में अतीक अहमद ने प्रतापगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। आसिफ भी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। यह ऑडियो उस समय का भी हो सकता है।