सोशल मिडिया पर यह खबर आयी की अतीक का जेल बदला जा रहा है।और उन्हें इलाहाबाद स्थान्तरित किया जायेगा।अतीक समर्थको में ख़ुशी का ठिकाना नही रहा । बता दें फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में नामांकन करने के बाद अतीक अहमद ने देवरिया जेल से अपील जारी कर ,अपने कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा और कहा की चुनाव में पूरी ताकत झोक दें,साथ यह भी कहा की उनका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती कर रही हैं।उनकी पत्नी और बच्चे जल्दी लखनऊ जाकर बसपा सुप्रीमो से मुलाकात करेंगे।इन सब के बीच अतीक अहमद के जेल स्थानातरित किये जाने की खबर सुर्खियों में रही ।