
शाही स्नान
प्रयागराज. बसंत पंचमी के शाही स्नान को लेकर संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, घाटों पर भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है । सबसे पहले महानिर्माणी अखाड़े ने स्नान किया। प्रशासन ने बसंत पंचमी के मौके पर दो करोड़ लोगों के स्नान करने की संभावना जताई है ।
बता दें कि बसंत पंचमी के स्नान को लेकर दो दिन पहले से ही लोग प्रयागराज पहुंच चुके हैं । प्रशासन के मुताबिक 60 लाख लोगों ने 9 फरवरी को स्नान किया था । संगम घाट सहित शहर की सभी सड़कों पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
अंतिम शाही स्नान पर्व पर सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने 5 बजकर 43 मिनट पर स्नान किया। उसके साथ श्री पंचायती अटल अखाड़ा भी स्नान करेगा। जबकि दूसरे क्रम में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनन्द अखाड़ा स्नान करेगा। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा सुबह आठ बजे एक साथ शाही स्नान करेंगे। इसके बाद बैरागी अखाड़ों के शाही स्नान का क्रम शुरु होगा।
Updated on:
10 Feb 2019 06:00 am
Published on:
10 Feb 2019 05:59 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
