1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई दूज मनाने बड़ी संख्या में नैनी केंद्रीय जेल पहुंचीं बहनें, सुबह से लगी रही भीड़

जेल प्रशासन ने की थी पुख्ता व्यवस्था

2 min read
Google source verification
bhai dooj in jail

भाई दूज मनाने बड़ी संख्या में नैनी केंद्रीय जेल पहुंचीं बहनें, सुबह से लगी रही भीड़

प्रयागराज। दीपावली के दूसरे दिन भाईदूज के मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की रक्षा के लिए उनका टीका किया। गोवर्धन पूजा के अगले दिन होने वाले इस पर्व को मनाने के लिए अपने भाई के घर जाती हैं। लेकिन कुछ बहने ऐसी भी हैं जिन्हें यह पर्व मनाने के लिए जेल जाना पड़ता है। ऐसी ही बहनें अपने भाईयों का टीका करने प्रयागराज के नैनी केंद्रीय जेल पहुंचीं।

यूपी के पूर्व सांसद का बेटा पैंगोलिन की तस्करी में गिरफ्तार

शुक्रवार सुबह से नैनी केंद्रीय जेल के बाहर महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। आठ बजते—बजते तीन सौ से ज्यादा बहने अपने परिजनों के साथ जेल के गेट पर पहुंच गईं। आठ बजे से मुलाकात का दौर शुरू हुआ। इससे पूर्व सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान भारी भीड़ रही। पर्व पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की थी। जेल में भाइयों का तिलक करने के दौरान वहां माहौल भावुक था। सजा काट रहे भाईयों की आंखों में अपने किए का पछतावा था वहीं, बहनेें अपपने जल्द छूटने का भरोसा दे रही थीं।

बहन—भाई के प्रेम का पर्व

शुक्रवार को अलसुबह से देर रात तक भाईदूज मनाया जाएगा। इसमें बहनें भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं। वहीं भाई बहनों के पैर छूकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं।


कार में ले जा रहे थे दुर्लभ जानवर पैंगोलिन, कीमत एक करोड़