12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के दौरान भाजपा नेता रविन्द्र तिवारी ने की आत्महत्या , पार्टी कार्यकर्ताओं में छाया मातम

-अपनी फैक्ट्री में की आत्महत्या -किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य कारिणी के थे सदस्य

less than 1 minute read
Google source verification
BJP leader Ravindra Tiwari commits suicide, mourning party workers

लॉकडाउन के दौरान भाजपा नेता रविन्द्र तिवारी ने की आत्महत्या , पार्टी कार्यकर्ताओं में छाया मातम

प्रयागराज। जिले केथाना क्षेत्र के सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर गाँव के रहने वाले भाजपा नेता किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र तिवारी ने अपनी फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में इस मामले में अभी तक पुलिस कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। वहीं जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता की हत्या की खबर ने जिले भर के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।

इसे भी पढ़े -जमात में सम्मलित लोगों की आई कोरोना रिपोर्ट , सौ व्यक्तियों को तीन स्थानों पर किया गया क्वारेंट

जानकारी के अनुसार रविन्द्र तिवारी 40 वर्ष पुत्र हुबलाल तिवारी पारिवारिक कलह से परेशान होकर सिरसा के बंन्दीपट्टी मार्ग पर हरिपुर गाँव स्थित अपने इंटरलाकिंग ईट फैक्ट्री मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ईटी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने इसकी सूचना घर वालों को दी। वहीं सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रह है फैक्ट्री में काम करने वाले ने रविन्द्र तिवारी को फांसी पर लटके हुए देखा। घर वालों को सूचना दी गई जब तक सबने उन्हें नीचे उतारा उनकी मौत हो चुकी थी।

इसे भी पढ़े -जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज ,प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप ,शहर की मस्जिद में छुपा था युवक

रविन्द्र तिवारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। तेज़ तर्रार होने के नेता जिले में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान थी। पत्रिका से भाजपा नेता अजय पांडेय ने फोन करते हुए बताया कि रविन्द्र तिवारी ने आत्म हत्या कर ली है। वहीं रविन्द्र के आत्म हत्या की सूचना मिलते है जिले भर के कार्यकर्ताओं में शोक कि लहर दौड़ पड़ी। रविन्द्र तिवारी के घर स्थानीय भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।