हबूसा मोड़ के पास बच्चों का महावीर पब्लिक स्कूल है।सोमवार की दोपहर के बाद जब बच्चों की छुट्टी हुई तो बस से बच्चे घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूर निकलने के बाद ही बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे । जब तक चालक कुछ समझ पाता चलती बस पर बदमाशों ने बम फेंक दिया । इससे खिड़की और कांच टूट गए और खिड़की की तरफ बैठे छात्र मृदुल कुशवाहा सहित एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।