19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा नेता पर गाली देने पर चली थी गोली, जल्द हो सकता है खुलासा

छात्रों के साथ गाली-गलौज करने को लेकर शुरू हुई थी गोलीबारी

2 min read
Google source verification
Rajesh Yadav Murder Case

राजेश हत्याकांड

इलाहाबाद. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद्र हॉस्टल में बसपा नेता राजेश यादव द्वारा छात्रों के साथ गाली-गलौज करने को लेकर गोलीबारी शुरू हुई थी। इस हादसे में राजेश को एक गोली लगी और उसकी मौत हो गई। दो संदिग्धों ने ये बातें पुलिस द्वारा पूछताछ में बताई हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होना है। छात्रसंघ चुनाव में अर्पित सिंह महामंत्री पद के लिए मैदान में हैं। अर्पित सिंह ने अपना चुनावी कार्यालय ताराचंद्र हॉस्टल में ही खोला है। चुनाव कार्यालय खुलने पर वहां पार्टी रखी गई। पकड़े गए संदिग्धों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्रनेता अच्युतानंद शुक्ल उर्फ सुमित नहीं चाहता था कि अर्पित महामंत्री पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे। बसपा नेता राजेश यादव अच्युतानंद का करीबी थे। सोमवार की रात राजेश यादव अपने साथी डॉ. मुकुंद के साथ ताराचंद हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्होंने अर्पित को हड़काना चाहा। इसीबीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश यादव ने गाली दे दी। इसकी जानकारी वहां मौजूद कुछ छात्रों ने अपने अन्य साथियों को दे दी। गाली देने के बाद जैसे ही राजेश यादव ताराचंद्र हॉस्टल से बाहर निकले उनकी मुलाकात अर्पित के साथियों से हो गई, जिन्हे फोन कर बुलाया गया था।

हॉस्टल के बाहर ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसी फायरिंग में सामने से एक गोली राजेश यादव को जा लगी और राजेश की मौत हो गई। पुलिस अभी इन दोनों से मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस राजेश यादव हत्याकांड के खुलासे से चंद कदम ही दूरी पर है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए अभिनव, जग्गा सहित चार लोगों का लोकेशन पुलिस लगातार देख रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए कई लखनऊ, प्रतापगढ़ सहित कई जगहों पर दबिश भी दे चुकी। लेकिन अभी तक इन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। इस हत्याकांड में पुलिस आकाश और अनुभव को मुख्य कड़ी के रूप में देख रही है।

वहीं राजेश यादव की पत्नी लगातार डाॅ. मुकुद पर आरोप लगा रही हैं। उनका आरोप है कि उनके पति राजेश की हत्या डॉ. मुकुंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।


बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग