2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, श्रेयांशु बने प्रयागराज के टॉपर, 98.4 प्रतिशत अंक किया प्राप्त

इस बार विद्यार्थियों के डिजीलाकर में पहले परीक्षा परिणाम पहुंचे। स्कूलों को करीब एक घंटे बाद नतीजे मिले। इससे पहले विद्यालयों को उनके ईमेल पर नतीजे प्राप्त होते थे। इस बदलाव का नतीजा यह रहा कि विद्यालयों को पता ही नहीं चला कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 22 Jul 2022, 1:36 PM IST

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, श्रेयांशु बने प्रयागराज के टॉपर, 98.4 प्रतिशत अंक किया प्राप्त

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, श्रेयांशु बने प्रयागराज के टॉपर, 98.4 प्रतिशत अंक किया प्राप्त

प्रयागराज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही छात्रों ने अपने-अपने परिणाम देखने के लिए उत्साहित नजर आए। परिणाम घोषित होने के एक घंटे बाद स्कूल को नतीजे मिले हैं। इस बार प्रयागराज के गोल्डेन जुबली स्कूल के श्रेयांशु ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।

एक घंटे बाद मिला नतीजा

इस बार विद्यार्थियों के डिजीलाकर में पहले परीक्षा परिणाम पहुंचे। स्कूलों को करीब एक घंटे बाद नतीजे मिले। इससे पहले विद्यालयों को उनके ईमेल पर नतीजे प्राप्त होते थे। इस बदलाव का नतीजा यह रहा कि विद्यालयों को पता ही नहीं चला कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: चीफ जस्टिस की बेंच में हुआ खुलासा: अवैध मकान ढहाने वाले पीडीए का अपने ही भवन का नक्शा गायब, चेयरमैन तलब

ये रहे प्रयागराज के टापर

प्रयागराज के गोल्‍डेन जुबली कालेज के छात्र श्रेयांशु मिश्र ने सीबीएसई 2022 परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया है। वहीं महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर के पलाश कोहली और त्रिशा धवन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। दोनों विद्यार्थी क्रमश: विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग से हैं। इसी क्रम में गंगा गुरुकुलम की आकांक्षा यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए। आकांक्षा ने पीसीएम ग्रुप से परीक्षा दी थी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों ने अपना-अपना परिणाम देखने के बाद उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट: एक ही मांग में दो याचिका दायर करना पड़ा भारी, पूछा क्यों न हो अवमानना कार्यवाही

याची का कहना था कि भवन संख्या 396खंडहर है।जिसके पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है।समादेश जारी करने की मांग की गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश