15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गाड़ी चलाते समय हुई ये गलती तो घर पहुंचेगा चालान ,सड़कों पर हो रही निगरानी

ट्रैफिक नियम करें फालों करें तो कोई जाम में न फसें

2 min read
Google source verification
Challan will be cut if traffic crosses red light

अब गाड़ी चलाते समय हुई ये गलती तो घर पहुंचेगा चालान ,सड़कों पर हो रही निगरानी

प्रयागराज | जिले में यातायात सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए लिए ट्रैफिक विभाग हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा है। प्रयागराज में रेड सिग्नल रूल्स फालो कराया जा रहा है। लेकिन तमाम चौराहों पर सिग्नल के बावजूद भी ट्रैफिक के जवानों को तैनात करना पड़ रहा है। वहां चालक रेड लाइट रूल्स को फॉलो नही कर रहे हैं ।हालांकि महीनों की मेहनत के बाद ज्यादातर चौराहों पर रेड लाइट सुचारू रूप से शुरू हो गई है। लेकिन जिन चौराहों पर लोग रेड लाइट नियम को फालों नहीं हो रहे उनके लिए ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरतने की तैयारी में है।
पांच सौ का जुर्माना
अभी तक हेलमेट पहनने और गाड़ियों को गलत तरीके से पार्क करने पर चालान हो रहा था ।वहीं अब ट्रैफिक विभाग सिग्नल तोड़ने वालों का भी चालान करने की योजना पर काम कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के 18 चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे सिग्नल तोड़ने वालों का चालान करके उनके घर भेजने की तैयारी है। रेड लाइट चालू ना करते हुए सिग्नल तोड़ने वालों से 500 तक का जुर्माना वसूला जाएगा।

अट्ठारह चौराहों पर निगरानी
सुभाष चौराहा ,बस अड्डा हॉट स्टेप , तुलसी,म्योहाल, बालसन ,धोबी घाट, मेडिकल , समेत अट्ठारह चौराहों पर निगरानी के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। इन सभी स्थानों पर लगभग 90 सेकंड के लिए रेड लाइट होती है। जबकि 30 सेकंड के लिए ग्रीन सिग्नल होता है। लेकिन तमाम वाहन चालक सिग्नल फालों नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब ट्रैफिक पुलिस कढ़ाई बरतेगी। रेड लाइट वाले ने 18 चौराहों पर कैमरे भी लगाए गए हैं और अब सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालकों पर पहली बार 500 का जुर्माना होगा। यातायात पुलिस की ओर से इन चौराहों पर ऐसे कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं। जिन पर सिंगल तोड़ने वाले वाहनों का नंबर आसानी से स्पष्ट दिख जाए। चालान जनरेट करके वाहन स्वामी के पते पर उसे भेजा जा सके।

सब को जल्दी है
ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे सॉफ्टवेयर अपडेट यह गए हैं कि अगर उन्हें फालों करते हुए लोग वाहन चलाए तो जाम शहर में लगी नहीं सकता। हर कोई जल्द पहुंचना चाहता है लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन करने में पता नहीं क्यों लोगों को समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम ट्रैफिक नियम का पालन करेंगे तो कभी भी जाम में नहीं फस सकते। ट्रैफिक सिग्नल लगने के बावजूद भी चौराहों पर जाम की समस्या पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि ग्रीन सिगनल खत्म होने पर 7 सेकंड के लिए एलो लाइट जलती है। यह समय होता है जब चौराहे के आसपास पहुंचे वाहनों को बाहर निकलने में समस्या ना हो ,पीली लाइट पर लोग बाहर निकल जाए। लेकिन चालकों को इन नियमों का पालन करने में समस्या हो रही है तो फिर से चलाएं वसूला जाएगा।