
कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव
प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान अनीश यादव के रूप में हुई है। संयोग से सोमवार को ही उसका गणित का बोर्ड परीक्षा का पेपर था।
परिजनों के मुताबिक, अनीश सुबह परीक्षा देने के लिए नहीं उठा तो उन्हें चिंता हुई। जब परिवार के लोग उसे जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। अनीश का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
23 Feb 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
