30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! मार्च में लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज! जानें क्या है वजह

मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को त्योहारों और छुट्टियों का इंतजार है। जहां कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और कुछ जगह एग्जाम शुरू होने वाले हैं, वहीं छात्र होली की छुट्टियों को लेकर उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Proposal Submitted to the School Education Department Regarding Teachers' Leave in MP

15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित (AI Image)

मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को त्योहारों और छुट्टियों का इंतजार है। जहां कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और कुछ जगह एग्जाम शुरू होने वाले हैं, वहीं छात्र होली की छुट्टियों को लेकर उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार 1 मार्च 2026 को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

हालांकि 3 मार्च यानी कि मंगलवार को फिलहाल वर्किंग डे रखा गया है। अगर सरकार इस दिन भी छुट्टी घोषित कर देती है, तो बच्चों को 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल छात्र, अभिभावक और शिक्षक सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

मार्च 2026 में स्कूलों की मुख्य छुट्टियां

  • 1 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन
  • 3 मार्च (मंगलवार) – अभी वर्किंग डे
  • 4 मार्च (बुधवार) – होली

कुल मिलाकर, अगर 3 मार्च को भी छुट्टी घोषित होती है, तो होली पर बच्चों को लगातार चार दिन की लंबी छुट्टी मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग