22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर! अगले कुछ दिनों में दिखेगा मौसम का खतरनाक रूप, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। अब सर्दी धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मी की शुरुआत होने लगी है। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है, जिससे ठंड का एहसास होता है। लेकिन जैसे ही धूप निकलती है, तापमान तेजी से बढ़ जाता है […]

less than 1 minute read
Google source verification
uttar-pradesh-weather-heavy-rains-alert-in-next-120-hours-imd-issued-warning-in-18-districts-of-up

UP Rains: अगले 120 घंटो में जमकर बरसेंगे बादल | Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। अब सर्दी धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मी की शुरुआत होने लगी है। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है, जिससे ठंड का एहसास होता है। लेकिन जैसे ही धूप निकलती है, तापमान तेजी से बढ़ जाता है और दिन में गर्मी महसूस होने लगती है।

बारिश की संभावना नहीं

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गोंडा और बहराइच में सुबह के समय हल्के से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिन का तापमान बढ़ा, गर्मी की आहट

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी सुबह और शाम हल्की ठंड रहती है, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। इस महीने की शुरुआत के मुकाबले दिन और रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे साफ है कि फरवरी के आखिर में ही गर्मी का असर दिखने लगा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद तापमान फिर बढ़ने लगेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ठंड कम और गर्मी ज्यादा महसूस होगी।