6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सीएम योगी ने कहा साल में एक बार आती है होली और जुम्मा 52 बार, तो होली ही क्यों… मिला ये रिस्पॉन्स

Phulpur Lok Sabha By Election 2018: सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान होली और जुम्मे की नमाज पर दिया ये बड़ा  बयान 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 5 Mar 2018, 4:21 PM IST

Phulpur Lok Sabha by-election 2018

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव 2018

इलाहाबाद. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंकते नजर आए। साथ ही विपक्ष पर सपा और कांग्रेस पर जबरदस्त हमलावर दिखे। उन्होंने प्रदेश की शांति व्यवस्था का जिक्र करते हुए मंच से जुम्मे के दिन होली के त्योहार को लेकर अपनी बात रखी। योगी आदित्यनाथ ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी जनता ने भी उसी अंदाज में उनका स्वागत किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर लोकसभा के प्रीतमनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जुम्मे के दिन शांतिपूर्ण होली कराने को लेकर सभी चिंतित थे। मैने जब शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियों के बारे में पूछा तो जवाब मिला। जुम्मे के दिन होली होने के कारण दोपहर 11 बजे तक होली सम्पन्न करा दिया जाएगा। ताकि होली के साथ मुस्लिमों का जुम्मा भी ना प्रभावित हो। उन्होंने कहा जब मुझे ऐसे सुझाव मिले तब मैने सुझाव देने वालों को कहा सालभर में केवल एक दिन होली का त्योहार होता है। जबकि जुम्मा साल में 52 बार आता है। ऐसे में सालभर की होली को भला प्रभावित करने के बजाय एक दिन जुम्मे के समय को दो घंटे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय से इस बात की अपील की गई। मुस्लिम भाईयों ने इसे स्वीकार कर हिन्दू भाईयों को होली खेलने दिया। खुद के जुम्मे के वक्त को दो घंटे आगे बढ़ा लिया। दोनों के त्योहार सकुशल सम्पन्न हुए। सीएम योगी ने इसके लिए मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद भी दिया। इसके बाद पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सीएम योगी और भारत माता की जय के नारे से पूरा प्रीतमनगर गूंज उठा। इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की धारा बह रही है। पीएम मोदी के चलते देश के विभिन्न राज्यों में लगातार कमल का फूल खिल रहा है। जब पूरे देश कमल खिल रहा हैै तो इस लोकसभा का नाम ही फूलपुर है। जिस लोकसभा का नाम ही फूल से प्रारंभ हो, भला वहां कमल का फूल खिलने से कौन रोक सकता है। यहां भी कमल का फूल खिलना तय है। सीएम योगी समाजवादी पार्टी और कंाग्रेस पर भी जमरदस्ता हमला करते नजर आए। उन्होंने कांग्रेस को जहां देश को बांटने वाला बताया तो सपा को परिवारवादी, भ्रष्टाचारवादी व विनाशवादी सरकार बताया। उन्होंने कहा सपा ने प्रदेश में जो राजनीति का अपराधिकरण, भ्रष्टाचारीकरण किया है। उसे बीजेपी की सरकार ने खत्म करने का काम किया है। इस दौरान सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को रिकार्ड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल सहित बीजेपी विधायक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।