
CM Yogi in Prayagraj
CM Yogi Visits in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। यहां सीएम योगी ने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा द्वारा प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने श्री कल्याण सेवा आश्रम के श्री कल्याणदास महाराज (अमरकंटक) से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कल्याण सेवा आश्रम में श्रृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज से मुलाकात की। सीएम योगी ने उन्हें फल और चादर भेंट किया और उनका हालचाल लिया। कार्यक्रम में अखाड़ों से आए हुए स्वामी बलराम भारती जी महाराज, स्वामी श्री शंकरानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी श्री सत्यगिरि जी महाराज, स्वामी श्री मुरलीदास जी महाराज, स्वामी श्री राजेंद्रदास जी महाराज, स्वामी श्री दुर्गादास जी महाराज,स्वामी श्री जगतार भूरी जी महाराज, स्वामी श्री देवन्द्रगिरी जी महाराज, स्वामी श्री जितेन्द्रनाथ जी महाराज, स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज, जगद्गुरु सतुआ बाबा, महामंडलेश्वर संतोषदास जी महाराज और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज शामिल हुए।
सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाकुंभ के आयोजन के साथ हमे साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी संतों के सानिध्य में मैं जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से मैं मंच पर यहीं बात कर रहा था कि जब पौष पूर्णिमा के दिन और मकर संक्रांति के दिन कोटि-कोटि श्रद्धालुओं को मां गंगा, यमुना और सरस्वती की पावन त्रिवेणी के संगम में डुबकी लगाकर के अभिभूत हो रहे थे। जो पॉजिटिव कमेंट वो कर रहे थे उसने पूरी दुनिया की आंखों को खोलने का काम किया।
सीएम योगी ने कहा कि कुंभ क्या होता है ? कुंभ का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व क्या है ? इसका जवाब श्रद्धालुओं के व्यक्तव्य उस समय दे रहे थे। ये बात बताती है जिसके बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं। यह सदी भारत की सदी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सदी का मतलब हर एक क्षेत्र में भारत को विकास की उन बुलंदियों को छूना है। हर एक क्षेत्र में कोई देश छुएगा तब, जब उस क्षेत्र से जुड़े हुए प्रतिनिधि अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। जो राजनितिक क्षेत्र में है वो राजनितिक क्षेत्र में अपना कार्य कर रहे हैं। सेना सीमा पर देश की रक्षा का काम कर रही है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हर एक तबका अपना-अपना कार्य कर रहा है। धार्मिक जगत से जुड़ हुए हमारे पूज्य संतों का भी दायित्व यही बनता है और यही वो कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की संस्कृति दुनिया के अंदर पहुंची, तलवार के बल पर नहीं, अपने सद्भाव के उद्देश्य के माध्यम से पहुंची। दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों में आप जायेंगे जहां भी सनातन धर्म पंहुचा है, भारत की सनातन संस्कृति पहुंची है, वहां पर उन्होंने अपने कार्य और व्यवहार से, वहां पर भारत के मूल्यों और आदर्शों ने वहां से समुदाय को अपनी ओर आकर्षित किया है। सनातन धर्म के मूल्यों के साथ उन्हें जोड़ने का काम किया है। आज भी आप दुनिया के अंदर देख सकते हैं। दुनिया में तमाम ऐसे देश हैं जो हिन्दू नहीं होने का बावजूद भी राम, कृष्ण, बुद्ध की परंपरा को स्वीकार किया है। वो गौरव के साथ अपने आप को इससे जुड़ने में गौरवन्वित महसूस करते हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Jan 2025, 5:11 PM IST
Published on:
25 Jan 2025, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.