7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 जनवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी, मौनी अमावस्या पर उमड़ सकती है सबसे ज्यादा भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आएंगे। वे माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गंगा पूजन करेंगे, संतों से मुलाकात करेंगे और मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा जनसैलाब

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा जनसैलाब Source- X

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आएंगे। इस दौरान वह गंगा पूजन करेंगे और संतों के शिविरों में भी जाएंगे। माघ मेला 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू हो चुका है।

सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे मुख्यमंत्री

पहले स्नान पर्व पर करीब 31 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई थी। इसके बाद मेला प्रशासन को आने वाले तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर और ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा पूजन के बाद सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे और वहां संतों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

साधु-संतों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री

वहां मुख्यमंत्री साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में 14-15 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति और 18 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। इसके अलावा मंडल, जिला और मेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान शहर के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।