
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। राजा भैया डिवोर्स केस में अब एक नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इस मामले से जुड़े किसी भी मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी है।
दरअसल, भानवी सिंह ने कोर्ट में मीडिया मास्किंग की मांग की थी। उसके बाद उन्होंने ही कई TV चैनलों और अखबारों को इंटरव्यू दिया। इस पर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताई है।
जानें क्या है पूरा मामला
राजा भैया ने नवंबर 2022 में पत्नी भानवी सिंह से तलाक की अर्जी लगाई थी। मामला दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पत्नी भानवी सिंह का कहना है कि सिर्फ तलाक लेने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। राजा भैया की प्रताड़ना के कारण ही वे उनसे अलग रह रही हैं।
आपको बता दें कि इन दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी। अब दोनों के बीच का 28 साल का रिश्ता टूटने की खबर आ रही है।
Updated on:
19 Oct 2023 03:07 pm
Published on:
19 Oct 2023 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
