
मौके पर पहुंची पुलिस
आज सुबह करीब 10 बजे के आस पास किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शास्त्री पुल से एक शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसके बाद दारागंज और झूंसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था और रस्सी को रेलिंग के सहारे बांध दिया गया थी। यह घटना को देखकर हर कोई चौंक गया था।
शास्त्री पुल पर आने जाने वाले लोगों की पुल से लटकी लाश को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। पुलिस को सूचना देने वाला उन्हीं लोगों में से एक था। पुलिस ने पहुंचते ही लोगों की भीड़ को किनारे करवाकर उस युवक के शव को उपर खिंचवाया और उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब भी वहां मौजूद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था।
कि कोई इस तरह से भी लटककर खुदकुशी कर सकता है, यह संभव है।किन्ही लोगों ने हत्या करने के बाद शव को पुल से लटकाने की भी आशंका जताई जा रही है।पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिस युवक का शव रेलिंग से लटक रहा है उसकी उम्र 30 से 35 के बीच प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का फुल शर्ट और हरे रंग का जींस है। पैर में चमड़े काजूता भी पड़ा है।
Published on:
07 Jun 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
