1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाई चौपाल, जनता से सीधे हुए रुबरू

चैपाल में उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थिंयों को चाभी वितरण किया और उन्होंने लाभार्थिंयों को चेक का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनसे पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर उज्जवला योजना, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से गरीब पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाई चौपाल, जनता से सीधे हुए रुबरू

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाई चौपाल, जनता से सीधे हुए रुबरू

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ग्राम पंचायत देवरिया में चौपाल लगाकर समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, विद्युत सखी, ग्राम संगठन और स्वयं सहायता समूह के लाभार्थिंयों व आमजन के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को सम्मान भी प्राप्त हुआ है और वे स्वावलम्बी भी बनी है। गरीबों को डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के पात्र लाभार्थिंयों तक सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है।

चैपाल में उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थिंयों को चाभी वितरण किया और उन्होंने लाभार्थिंयों को चेक का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनसे पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर उज्जवला योजना, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि एवं पेंशन योजना, रसोई गैस सहित अन्य योजनाओं से गरीब पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा- महाकुंभ से पहले तैयार हो जाएगा परियोजनाओं का कार्य पूरा, प्रयागराज से काशी तक बनेगा कांवर पथ

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से कतिपय कारणों से छूट गये होंगे, उनको भी लाभान्वित कराया जायेगा। सरकार गांव, गरीब किसान, महिला, नवयुवकों के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को हर घर नल योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे की लोगो को पीने का शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा।