शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहंुचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि अगर चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय की मतदाता सूची का एकीकरण कर दे तो ये विसंगतियां दूर हो सकती हैं। उन्होंने दो चरणो के मतदान पर कहा कि लोगों ने केंद्र की मोदी और राज्य में योगी सरकार के विकास कार्यों को देख कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पक्की है।