27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज पहुंचे ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, गंदनी देख अधिकारियों पर भड़के

राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार जनपद के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेलियरगंज उप केंद्र में गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। राज्य मंत्री ने मेयोहाल उपकेंद्र पर विभाग की ओर से लगाए गए समाधान शिविर का भी जायजा लिया। जिसकी हर कार्य तेजी से पूरा हो सके। अगर अधिकारी लापरवाही करते हैं तो शिकायत मिलने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 16 Sep 2022, 4:27 PM IST

प्रयागराज पहुंचे ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, गंदनी देख अधिकारियों पर भड़के

प्रयागराज पहुंचे ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, गंदनी देख अधिकारियों पर भड़के

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान वह उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।प्रयागराज पहुंचकर सबसे पहले तेलियरगंज उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उपकेंद्र में गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

यूपी सरकार के राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार जनपद के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेलियरगंज उप केंद्र में गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। राज्य मंत्री ने मेयोहाल उपकेंद्र पर विभाग की ओर से लगाए गए समाधान शिविर का भी जायजा लिया। जिसकी हर कार्य तेजी से पूरा हो सके। अगर अधिकारी लापरवाही करते हैं तो शिकायत मिलने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चेक किया रजिस्टर

राज्य मंत्री ने समाधान शिविर का रजिस्टर चेक कर एक शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता करके शिविर का फीडबैक लिया। फोन पर ही शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मीटर संबंधित शिकायत की थी, जिसका निस्तारण बिजली विभाग द्वारा कर दिया गया है। राज्य मंत्री ने निर्देश दिया कि समाधान सप्ताह में आने वाले शिकायतकर्ताओं के बैठने व पीने के शुद्ध पानी की भी व्यवस्था की जाए।

सभी शिकायतों का हो जल्द समाधान

राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सप्ताह में आने वाली शिकायतों का जल्द-जल्द समाधान होना चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक गांवों व नगरो में प्रचार प्रसार किया जाए।

यह भी पढ़ें: यूपी में बंद पड़ी कताई मिलों की 1500 एकड़ भूमि को उपयोग में लाने की योजना बनाएं अधिकारी- मंत्री नंद गोपाल नंदी

उपकेंद्रों में न हो गंदनी

जिससे विद्युत बिल सहित अन्य शिकायतों का निस्तारण हो सके। राज्य मंत्री ने मेयोहाल उप केंद्र पर साफ सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। इसके अलावा जनपद के सभी उपकेंद्रों में सफाई का बेहतर इंतजाम किया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग