इलाहाबाद. शहर के चर्चित शुआट्स के डायरेक्टर आरबी लाल सहित उनके भाइयों पर चल रहे काशी नरेश के जमीन कब्जे के मामले में नया मोड़ आ गया । शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के कटघर मोहल्ले में जमुना मिशन कैम्पस में रहने वाले जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने बीती शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के छत से उनका शव कमरे पंखे के राड में फंदे से लटकता मिला। घर वालो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आस पास के लोगों के भारी नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। उनके करीबियों साहित आस पास के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाये लेकिन इन सब के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में मिले सुसाइड नोट में काशी नरेश के केयरटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।