21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज: मंत्री नंदी पर हुए हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक मदद देने पहुंची पूर्व महापौर, भर आई आखें

मंत्री नंद गोपाल गुपता नंदी पर हुए हमले में जान गवाने वाले कार्यकर्ता के परिजनों को आर्थिक मदद मिलते ही पत्नी फफक कर रो पड़ीं, और कहा कि यह परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद है।

2 min read
Google source verification
minister_nandi_help.jpg

प्रयागराज: प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता गुरुवार को अपने पति उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 2010 में हुए जानलेवा हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता राकेश मालवीय के घर पहुंची। उनकी पत्नी उषा मालवीय को 1.20 लाख रुपए का चेक सौंपा। चेक मिलते ही स्वर्गीय राकेश मालवीय की पत्नी फफक कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि यह धनराशि उनके परिवार का बहुत बड़ा सहारा है। पूर्व महापौर से मिलकर स्वर्गीय मालवीय की पत्नी उषा मालवीय भावुक हो गईं, और उन्होंने पूर्व महापौर और मंत्री नन्दी का भरे गले से धन्यवाद दिया।

घटना के दिन हिल गया था प्रयागराज
12 जुलाई 2010 का वह दिन था, जब प्रयागराज सूबे के सबसे वीभत्स और चर्चित घटना की साजिश का गवाह बना था। एक स्कूटी में खतरनाक आरडीएक्स विस्फोटक लगाकर रिमोट बम से हमलवारों ने उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री पर नन्द गोपाल गुप्ता नंदी पर उस समय बम से हमला किया था। उस समय नंदी अपने घर से निकल कर मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भगवान शिव को जल चढाने जा रहे थे।

लंबे इलाज के बाद बची थी नंदी की जान
जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल होकर नंदी महीनों तक अस्पताल में जिन्दगी और मौत से लड़ते रहे। कई दिनों तक कोमा में रहने और गहन इलाज के बाद किसी तरह उनकी जान बच पाई, लेकिन इस भयानक हमले में कार्यकर्ता राकेश मालवीय को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। राकेश ही अपने परिवार का सहारा थे। वे अपने पीछे पत्नी और 3 बेटों को छोड़ गए थे। इस दु:खद घटना ने असमय परिवार का सहारा छीन लिया था, लेकिन इस दु:ख की घड़ी में मंत्री नन्दी कार्यकर्ता के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हुए, और उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया और अपना वादा आज तक अनवरत निभाते आ रहे हैं।

हमारे परिवार के लिए बहुत अहम है ये मदद: उषा मालवीय

मृतक राजेश मालवीय की पत्नी उषा मालवीय ने बताया कि मंत्री नन्दी सात महीने सात दिन बाद जब हॉस्पिटल से लौटे थे, तब एक लाख रुपए दिया था, और जब तक हम जिंदा हैं या आप जिंदा हो तब तक लगातार 5000 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। जिसे मंत्री नन्दी ने लगातार पूरा किया। दो वर्ष पहले मंत्री नन्दी ने बढ़ती मंहगाई और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5000 रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति महीना कर दिया था। यह मदद हमारे घर खर्च, दवाई-ईलाज, बच्चों की पढाई में काम आई। हमारे और परिवार के लिए यह बहुत मायने रखता है। उन्होंने एक अभिभावक की तरह परिवार को सम्हाला है।

भावनात्मक और पारिवारिक संबन्धों को निभाना हमारी पहली प्राथमिकता: अभिलाषा
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्धों को निभाना सदैव हमारी पहली प्राथमिकता रही है। पूरे प्रदेश में ऐसे कई परिवारों को नन्दी सेवा संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जिसमें ऐसे अधिकांश लोग हैं जिन्होंने असमय दुर्घटना में अपने परिवार का सहारा खो दिया है।

इन जनपदों में भी लोगों को दी जाती है मदद
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा न सिर्फ प्रयागराज बल्कि कानपुर, झाँसी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ समेत तमाम जनपदों में ऐसे व्यापारियों या पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों को इस तरह की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है, जो वास्तव में मदद के हकदार हैं।