9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

नैनी स्टेशन पर पटरी पार करते समय हुआ हादसा...

2 min read
Google source verification
Dead Body

नैनी स्टेशन पर पटरी पार करते समय हुआ हादसा...

इलाहाबाद. नैनी में दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सोमवार तड़के ट्रेन से कट कर मौत हो गई। चारों रेलवे फुटओवर ब्रिज के बजाय नीचे से पटरी पार कर रहे थे। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार की रात नैनी में दशहरा का मेला लगा हुआ था। दशहरा मेला देखने के लिए छोटा चाका निवासी अमर बहादुर सहित परिवार के चार सदस्य मेला देखने के लिए गए। परिवार के चारों लोगों ने देर रात तक दशहरा मेला देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए खिलौने और खाने का सामान भी खरीदा। उन्हें क्या पता था कि, ये उनके जीवन की आखिरी खुशियां हैं। दशहरा मेला देखने के बाद मध्यरात्रि में ये अपने घर चाका वापस जाने लगे। रात करीब साढ़े तीन बजे नैनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से रेलवे लाइन पार करने के बजाय ये लोग पूर्वी छोर पर पटरी पार करने लगे। पटनी पर करते समय उन्होंने ट्रेन इधर-उधर देखा भी नहीं। इसी बीच भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आ गई और चारों को अपनी चपेट में ले लिया। चारों का शव छतविछत स्थिति में रेल लाइन पर काफी दूर तक बिखर गया।

मरने वालों में बृजकली पत्नी अमर बहादुर, सुशीला देवी पत्नी राम बहादुर, शिलू लता पुत्री रामबहादुर और विजय कुमार का नाम शामिल है। वहीं मामले की जानकारी जैसे ही जीआरपी को हुुई। जीआरपी ने मौके पर पहुंच छतविछत शव को इकट्ठा कर लिया। नैनी जीआरपी की ओर से पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से नैनी इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों तरफ इस घटना की चर्चा है। अमर बहादुर के गांव छोटा चाका गांव में मातम छा गया है। दशहरा की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं।

input- अरूण चौहान