
गणेश केसरवानी ने प्रचार में खर्च किए 27 लाख रूपए
यूपी निकाय चुनाव खतम होने के बाद प्रशासन चुनाव में खर्च हुए रूपए का लेखा- जोखा जुटाने में लग गई है। प्रशासन इस बात की पूरी जानकारी इकठ्ठा कर रही है कि कौन से प्रत्याशी ने कितने रुपए खर्च किए है। वहीं प्रयागराज से जीते बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने अपने चुनाव प्रचार का आंकड़ा बताया है। गणेश केसरवानी ने इस निकाय चुनाव में कुल 27 लाख रूपए खर्च किए।
दूसरी पार्टियों ने नहीं दिया ब्यौरा
यूपी निकाय चुनाव में कौन से प्रत्यासी ने कितना रुपया खर्च किया इस बात का लेखा- जोखा प्रशासन लगा रही है। प्रयागराज के गणेश केसरवानी ने 27 लाख रूपए, एआईएमआईएम के प्रत्याशी मो. नकी खान ने 81 हजार रूपए, परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कुमार साहू ने 24100 रूपए, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार 8500 रूपए और रमेश कुमार ने 6500 रूपए खर्च किए है। वहीँ दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी समेत 16 प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का कोई रिकॉर्ड नहीं दिया है।
40 लाख थी अधिकतम सीमा
इस बार निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशियों के लिए अधिकतम सीमा 40 लाख रूपए थी। जबकि पिछली बार यह सीमा केवल 25 लाख रूपए की ही थी। इसी तरह पार्षद प्रत्याशियों के लिए अधिकतम सीमा 3 लाख रूपए थी, तो वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए ये सीमा ढाई लाख की ही थी। जिन लोगों ने अपने खर्चे का रिकॉर्ड अभी तक नहीं भेजा है उनके खिलाफ जल्द ही नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
Published on:
16 May 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
