28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के प्रयागराज के कैंट इलाके में युवती को डिजिटल अरेस्ट कर, इस तरह ठगे 3.50 लाख रुपए

प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से इस मामले में डरा धमकाकर साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Pravin Kumar

•

Updated: 18 Jul 2024, 12:15 PM IST

Prayagraj cant Police station

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने अब एक महिला कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर साढे तीन लाख रुपए ठग लिए हैं। महिला कर्मचारी ने कैंट थाने मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट थाने में पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की विवेचना कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र के म्योर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रिटायर्ड कर्मचारी रहते हैं उनकी बेटी राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। वह अपने घर आई हुई है।

महिला से इस तरह हुई ठगी

महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह फ्रेडस्क कोरियर से चंद्रकांत बोल रहा है। बताया कि उन्होंने जो पार्सल फ्रांस भेजा था वह कैंसिल हो गया साथ ही मुंबई में एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके बाद उसने कॉल फॉरवर्ड कर मुंबई क्राइम ब्रांच के किसी एक व्यक्ति से बात कराई। क्राइम ब्रांच के कथित कर्मचाररी ने स्काइप ऐप डाउनलोड करवाया और कहा कि उन पर मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थ की तस्करी का आरोप है। मना करने पर उसने कहा कि वह डिजिटली अरेस्ट हो चुकी हैं।

फिर अलग-अलग बैंक खाते में करीब 3.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। घटना से परेशान पीड़िता ने कैंट थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया इससे पहले साइबर अपराधी डिजिटल हाउस अरेस्ट करके गोविंदपुर में रहने वाली रिटायर्ड आईबी इंस्पेक्टर से 52 लाख और जार्ज टाउन में रहने वाली एक रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी से एक करोड़ 40 लाख की ठगी कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग