7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good news: इन रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिली हमसफर की सौगात

रेल यात्रियों के लिए कई और सुविधाओं की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

arun ranjan

•

Updated: 2 Feb 2018, 2:11 PM IST

Humsafar Express

हमसफर एक्सप्रेस

इलाहाबाद. रेल बजट में उत्तर मध्य रेलवे को भले ही नई यात्री ट्रेन की सौगात ना मिली हो लेकिन दूरंतो की जगह अत्याधुनिक कोच वाली हमसफर एक्सप्रेस की सौगात रेल मंत्रालय ने जरूर दी है। जल्द ही यह ट्रेन इलाहाबाद से दिल्ली के बीच दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन के मिलने से इलाहाबादवासियों को दूरंतो की कमी नहीं खलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक एमसी चैहान ने बताया कि इलाहाबादवासियों की ओर से लगातार दिल्ली के लिए दूरंतो एक्सप्रेस की मांग की जा रही थी। दूरंतो तो नहीं मिली लेकिन इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए अत्याधुनिक कोच वाली हमसफर एक्सप्रेस जरूर मिली है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इलाहाबाद से यह हर सोमवार, बुधवार और शनिवार रात 10.20 बजे छूटेगी। आनंद विहार से मंगलवार, गुरूवार और रविवार रात 10.15 बजे छूटेगी। हमसफर के कोच सूबेदारगंज स्टेशन पर खड़े किए गए हैं। जल्द ही इस ट्रेन का शुभारंभ होगा।

हमसफर की ये है विशेषता

इलाहाबाद से जल्द ही शुरू होने वाली इस ट्रेन की कोच में कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके 23 में से 20 कोच एसी थ्री के हैं जबकि अन्य तीन पाॅवर कोच हैं। हर बर्थ में लैपटाॅप व मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रीडिंग लैंप की सुविधा प्रदान की गई है। इस ट्रेन का अभी केवल कानपुर सेंट्रल पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन के चलने से इलाहाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सूबेदार को टर्मिनल बनाने को मिले 35 करोड़

इलाहाबाद जंक्शन से चंद किमी दूरी स्थित सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल के रूप मंे विकसित किया जा रहा है। कुंभ मेले से पहले सूबेदारगंज को टर्मिनल के रूप में विकसित कर लिया जाएगा। इसे बनाने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 35 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सूबेदारगंज में स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, नए फुटओवर ब्रिज, विद्युत सब स्टेशन स्टेशन, ओवरहेड पानी की टंकी, प्लेटफार्म शेल्टर, शौचालय का निर्माण होगा। स्टेशन पर चार एस्केलेटर लगाया जाएगा। राजरूपपुर की ओर नए प्लेटफार्म का विकास होगा।