18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा से हर्षवर्धन बाजपेयी को बीजेपी से मिला टिकट, सपा के संदीप यादव से होगी टक्कर

यूपी विधानसभा चुनाव का रंग धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है। हर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद से ही गांव-गांव गली-गली चुनाव प्रचार में जुटा है। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया दिया है तो वहीं बीजेपी ने भी लगभग उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस और बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रयागराज के शहर उत्तरी से फिर से हर्षवर्धन बाजपेयी पर भरोसा जताया है। रविवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने टिकट फाइनल कर दिया है।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा से हर्षवर्धन बाजपेयी को भजापा से मिला टिकट, सपा के संदीप यादव से होगी टक्कर

प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा से हर्षवर्धन बाजपेयी को भजापा से मिला टिकट, सपा के संदीप यादव से होगी टक्कर

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का रंग धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है। हर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद से ही गांव-गांव गली-गली चुनाव प्रचार में जुटा है। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया दिया है तो वहीं बीजेपी ने भी लगभग उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस और बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रयागराज के शहर उत्तरी से फिर से हर्षवर्धन बाजपेयी पर भरोसा जताया है। रविवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने टिकट फाइनल कर दिया है।

भाजपा और सपा में है भारी टक्कर

समाजवादी पार्टी ने जैसे ही प्रयागराज के उत्तरी विधानसभा का टिकट फाइन किया तो वैसे ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सपा में टक्कर की बात होने लगी। इस सीट पर सबसे देर में भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के उम्मीदवार हर्षवर्धन बाजपेयी को समाजवादी उम्मीदवार संदीप यादव को टक्कर देने के लिए मैदान में फिर से उतार दिया है। इसके अलावा है प्रयागराज की शहर उत्तरी सीट महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी ने संजीव मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने फिर से अनुग्रह पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: UP assembly elections 2022: गुलशन यादव की लोकप्रियता देख क्यों घबरा गए राजा भैया, दोनों बेटे करने लगे चुनाव प्रचार, कह दी बड़ी बात

इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 2017 के नतीजे

बीजेपी के हर्षवर्धन बाजपेई को करीब 90 हजार वोट से विजयी हुए थे।कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह को 54 हजार वोट मिले थे। बीएसपी के अमित को 23 हजार वोट ही मिले थे। 26 उम्मीदवार खड़े थे, 23 को हजार से कम वोट थे। एक उम्मीदवार को 63 वोट, एक को 75 वोट मिले थे।

इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 2012 के नतीजे

कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह जीते और 55 हजार वोट मिले थे। बीएसपी के हर्षवर्धन बाजपेई को 38 हजार वोट, बीजेपी के उदयभान करवरिया को 35 हजार वोट, सपा के शशांक त्रिपाठी को 12 हजार वोट मिले थे। सपा को 9 फीसदी से भी कम वोट मिले थे।

इलाहाबाद उत्तरी सीट का इतिहास

विधायकों पर भरोसा जताती है यहां की जनता, कांग्रेस के राजेंद्र कुमार बाजपेई लगातार चार बार जीते थे। बीजेपी के नरेंद्र गौर लगातार चार बार जीते थे। कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह लगातार दो बार जीते थे। सपा और बीएसपी का आज तक खाता नहीं खुला है।

यह भी पढ़ें: UP assembly elections 2022: प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा सीट पर जाने क्यों टिकी सबकी नजर, भाजपा, सपा और बहुजन में होगी टक्कर, ये रहा सियासी समीकरण

इलाहाबाद उत्तरी

एक लाख से ज्यादा कायस्थ मतदाता हैं। 90 हजार के करीब ब्राह्मण वोटर अहम हैं। 60 हजार दलित वोटर भी हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। 50 हजार बनिया और 25 हजार मुस्लिम भी है। पिछड़ी जाति के भी 20 हजार वोटर हैं।