
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संगम में लगाई डुबकी, जानिए किसके कल्याण की कामना की सीएम ने...
कुंभ में क्या आम क्या खास, सब कोई संगम नगरी आकर एक डुबकी लगाकर पुण्य का भागी बनना चाहता है। सोमवार को देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संगम स्नान किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आध्यात्मिक संस्कृति के देश भारत की दुनिया में प्रेरणादायक पहचान रही है। विश्व को सामाजिक और नैतिक मूल्यांे का पाठ पढाने वाला भारत देश आध्यात्मिक और पौराणिक पहचान के चलते विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सभ्य संस्कृति के इस देश में हर व्यक्ति की चाहिए कि वे अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में बढचढ कर भाग लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य भी जनसेवा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनहित की कल्याणकारी और विकासपरक स्कीमों को शुरू किया है और हम उनकी सामाजिक सोच को भी आगे बढाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका मुख्य उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवचन और कथाएं भी स्नान की तरह होती हैं। इनके सुनने से भी जीवन में नई चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच में समाहित सकारात्मक सोच लक्ष्य को पाने में मदद करती है। इसलिए जीवन में नई दिशा व दशा तय करने के लिए सामाजिक जीवन में सकारात्मक सोच होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने संगम स्नान के बाद मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया और सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया।
Published on:
22 Jan 2019 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
