15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएस के हत्थे चढ़ा जाली नोटों का अंतर्राष्ट्रीय तस्कर, प्रयागराज पुलिस को सौंपा

जाली नोटों के एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jali_note.jpg

जाली नोटों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर कंचन मंडल को एटीएस ने मुगलसरांय से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे प्रयागराज के मांडा थाना पुलिस को सौंप दिया है। मांडा थाने में दर्ज मुकदमें कंचन मंडल लगभग 16 महीने से फरार चल रहा था। बताया गया कि कंचन मंडल पुत्र विजय मंडल जोयनपुर, वैष्णव नगर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके पास से एटीएस ने एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। कंचन मंडल बांग्लादेश से जाली नोट लाकर देश में तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सुभाष मंडल का करीबी है।

साल 2022 में मांडा थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
साल 2022 में सात नवंबर को एसटीएफ ने मांडा के हेमपुर गांव के उमाशंकर बिंद और रामबाबू बिंद को 1 लाख 95 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा था। उनसे की गई जांच पड़ताल ओर पूछताछ में पता चला था कि उनको यह नोट पश्चिम बंगाल के सुभाष मंडल और कंचन मंडल ने दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय जाली नोट तस्करों द्वारा 60 हजार रूपए में दो लाख के जाली नोट दिए गए थे। इसी मुकदमे में सुभाष और कंचन को वांछित किया गया था। सुभाष को तो पिछले साल जुलाई महीने में वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कंचन फरार था। तभी से कंचन की तलाश काफी तेज थी।