5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जस्टिस गोविंद माथुर बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के CJ, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

राजस्थान हाईकोर्ट के जज रहे हैं चीफ जस्टिस गोविंद माथुर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 30 Nov 2018, 4:18 PM IST

जस्टिस गोविंद माथुर

Justice Govind Mathur

प्रयागराज. इलाहाबाद जस्टिस गोविंद माथुर इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए। बुधवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष की कोर्ट में उन्हें यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने उनहें शपथ दिलायी। इस दौरान उच्च न्ययालय के सारे जज मौजूद रहे। जस्टिस बाबा साहब भोसले के रिटायर होने के बाद गोविन्द माथुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज रहे हैं।

बुधवार को तय समय पर राज्यपाल राम नाइक का काफिला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया। 9.30 बजे चीफ जस्टिस कोर्ट में हाईकोर्ट के सभी जज जुट गए। बड़े ही सादे और परम्परागत तरीके से राज्यपाल ने चीफ जस्टिस को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद राज्यपाल ने कुछ देर न्यायाधीषों के बीच गुजारा और लखनऊ के लिये रवाना हो गए।

IMAGE CREDIT: allahabad High Court Website

बताते चलें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद बीते 23 अक्तूबर से खाली था। जस्टिस गोविंद माथुर बीते साल नवंबर माह में राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। चीफ जस्टिस डीबी भोसले के रिटायर होने के बाद उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। साल 2004 में हाईकोर्ट जज बनने से पहले वह जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट में संवैधानिक, सर्विस व श्रमिक मामलों की वकालत करते थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, इंडियन आयल कारपोरेशन, एनसीटीई, राजस्थान विद्यापीठ, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विस दिल्ली, भीलवाड़ा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक, थार आंचलिक ग्रामीण बैंक व पंजाब नेशनल बैंक के भी वकील रहे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गत 29 अक्तूबर को जस्टिस गोविंद माथुर को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए संस्तुति की थी।

Court Correspondence