28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगो को जोडे़- केशव प्रसाद मौर्य

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे झण्डे को मानक के अनुरूप बनाया जाना चाहिए साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जो झण्डे बनाये जा रहे है, उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहे। 15 अगस्त को जो अमृत सरोवर बन के तैयार हो गये है, वहां पर भी झण्डा रोहण की व्यवस्था कर ली जाये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Jul 2022, 7:49 PM IST

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगो को जोडे़- केशव प्रसाद मौर्य

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगो को जोडे़- केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागों से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे झण्डे को मानक के अनुरूप बनाया जाना चाहिए साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जो झण्डे बनाये जा रहे है, उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहे। 15 अगस्त को जो अमृत सरोवर बन के तैयार हो गये है, वहां पर भी झण्डा रोहण की व्यवस्था कर ली जाये। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी लोगो को कार्यक्रम से जोडने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस रहेगी भाजपा, कहा- जहर उगलना बंद करके विपक्ष करें रचनात्मक कार्य- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराये जाने में कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने वालो के विरूद्ध की गयी कार्रवाई के बारे में जानकारी ली, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आवास योजना के अन्तर्गत अपात्रों को लाभान्वित कराने वाले 34 ग्राम सचिवों/ग्राम विकास अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है।

हर घर जल योजना की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि हर घर को नल से जोड़ने का कार्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने योजना को तीव्र गति के साथ पूरा कराये जाने के लिए कहा है, जिससे की हर अमीर, गरीब, दलित, पिछड़े सभी को योजना से जोड़कर उनके घरों तक नल के द्वारा साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को हर घर नल योजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए कहा है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग