28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस रहेगी भाजपा, कहा- जहर उगलना बंद करके विपक्ष करें रचनात्मक कार्य- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

अब इसके नगरी निकाय चुनाव और उसके बाद 2024 में लोकसभा की तैयारी शुरू होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता पार्टी के साथ है। एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी द्वारा करवरिया पर किए बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष जहर उगलना बंद करके रचनात्मक कार्य करने में ध्यान देना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Jul 2022, 6:59 PM IST

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस रहेगी भाजपा, कहा- जहर उगलना बंद करके विपक्ष करें रचनात्मक कार्य- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस रहेगी भाजपा, कहा- जहर उगलना बंद करके विपक्ष करें रचनात्मक कार्य- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस पहुंचकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 सीट जीतेगी भारतीय जनता पार्टी।विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद का चुनाव में जीत दर्ज हुई है। अब इसके नगरी निकाय चुनाव और उसके बाद 2024 में लोकसभा की तैयारी शुरू होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता पार्टी के साथ है। एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी द्वारा करवरिया पर किए बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष जहर उगलना बंद करके रचनात्मक कार्य करने में ध्यान देना चाहिए।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा रहेगी सबसे आगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज पहुंचकर कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर प्रयागराज के कार्यकत्ताओं में उत्साह है। जिस तरह उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद के चुनावों में दमखम दिखाया है उसी तरह अब नगरी निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। हर वार्ड की समीक्षा करते हुए टिकट दिया जाएगा। जनता के लिए काबिल पार्षद को भाजपा उम्मीदवार बनाएगी। जजिसकी समीक्षा पार्टी लेवल पर शुरू है।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे प्रयागराज, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे गुरु मंत्र

बाढ़ से निपटने को तैयार है सरकार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रयागराज में दोनों नदियों में जलस्तर तेजी के बढ़ रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ की समस्या होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार की तरफ से बाढ़ से निपटने के लिए यूपी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ क्षेत्र में बने सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ के पानी से किसी भी तरह से समस्या और जनहानि न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग