18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up Weather Update: प्रयागराज के आसपास जिले के लोगों को कब उमस और गर्मी से राहत मिलेंगी, जानिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

उमस और गर्मी से लोग परेशान है,प्रयागराज से सटे आसपास के जिलों में तो आज 6 से 7दिनों से धूप और उमस ने तो लोगो के जीवन को प्रभावित कर रखा है दोपहर बाद तापमान में गिरावट आएगी जिससे कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
alert.jpg

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज सुबह से ही प्रदेश के कुछ जिलों में तो सुबह से ही बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के कुछ जगहों में दोपहर बाद मौसम सुहाना के साथ बारिश होने की संभावना है। यह क्रम शाम से लेकर देर तक बना रह सकता है की कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

प्रयागराज के आसपास के जिलों के मौसम का हाल

प्रयागराज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की संभावना नहीं है।वही कौशांबी का अधिकतम तापमान 32डिग्री से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आएगी आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नही किया गया। वहीं फतेहपुर का अधिकतम तापमान 32डिग्री से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आएगी जिससे दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है वहीं प्रतापगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा दोपहर 12 एवम 1 बजे के बीच में कुछ प्रतिशत मौसम में गिरावट आएगी जिससे दोपहर 12 एवम 1 बजे के बीच बारिश होने की संभावना है।

प्रयागराज के आसपास जिलों में कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर में 6 से 7 दिन हो गए बारिश नहीं हुई किसान परेशान है धान की फसल बिन पानी खराब हो रही है। रोज खिली हुई धूप एवम उमस से लोग परेशान हैं किसान कर रहें है बारिश का इंतजार।