इलाहाबाद. बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेलों के अंदर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इलाहाबाद का नैनी सेंट्रल जेल बड़े क्रिमिनल्स और पुराने कैदियों के लिए ऐशगाह बनी हुई है। जेल में एंड्राइड मोबाइल से लेकर हर सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता है, इसके लिए बस थोड़ी सेटिंग और पक्के कैदियों से जुगाड़ होना चाहिए।