
Mahakumbh 2025 Digital Snan: सूचना प्रौद्योगिकी के युग में डिजिटल मीटिंग, पूजा और फेरे तक होने लगे हैं। इसी कड़ी में अब प्रयागराज की एक कंपनी लोगों को डिजिटल स्नान करवा रही है। इससे आप महाकुंभ में घर बैठे डिजिटल डुबकी लगा सकते हैं।
यह अनोखा स्टार्टअप प्रयागराज के दीपक गोयल ने शुरू किया है, जिसका वीडियो डिजिटल क्रिएटर आकाश बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में गोयल ने बताया, मैं उन लोगों को डिजिटल स्नान करवाता हूं, जो यहां नहीं आ सकते। डिजिटल डुबकी के लिए श्रद्धालु वाट्सऐप या अन्य माध्यमों से अपनी तस्वीरें भेजते हैं, जिसके बाद दीपक फोटो के प्रिंट निकालकर उन्हें संगम में डुबकी लगवाते हैं।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर
हालांकि यह सुविधा मुफ्त नहीं है, इसके लिए दीपक की स्टार्टअप कंपनी प्रयाग एंटरप्राइजेज 1100 रुपए की फीस भी लेती है। फीस मिलने के 24 घंटे के भीतर संबंधित की फोटो को डुबकी लगवा दी जाती है। डिजिटल स्नान का वीडियो शेयर करते हुए बनर्जी ने लिखा, नेक्स्ट लेवल एआइ आइडिया। नेक्स्ट यूनिकॉर्न कंपनी स्पॉटेड। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, चाइना के पास डीपसीक है तो क्या हमारे पास डीप स्नान है।
Updated on:
23 Feb 2025, 10:49 AM IST
Published on:
23 Feb 2025, 10:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.