
Kumar Vishwas in Mahakumbh
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किये हैं। इससे उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी मिलेगा। सेक्टर 1 के गंगा पंडाल के साथ-साथ अन्य पंडालों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।
इन सभी कार्यक्रमों की कड़ी में भारत के सुप्रसिद्ध मंचीय कवि कुमार विश्वास का भी कार्यक्रम है। कवि कुमार विश्वास सोमवार से अपने कार्यक्रम ;अपने-अपने राम’ के साथ श्रद्धालुओं के बीच होंगे जिसका आज सफल शुभारंभ हुआ। कुमार विश्वास का ये कार्यक्रम प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात के आठ बजे तक होगा।
मंचीय कवि कुमार विश्वास के का कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रायल और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है ताकि सभी को इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिले।
कुमार विश्वास की “अपने-अपने राम” भारत और दुनिया भर में भगवान राम के काल और अतीत की कहानी को फैलाने का एक अनूठा तरीका बन गई है। उनकी कथाकवचन ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। इससे उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी है।
Published on:
20 Jan 2025 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
