
महाकुंभ एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जिसका इंतजार लोग लंबे समय से करते हैं। हर 12 साल में कुंभ मेले का आयोजन होता है और इस बार ये मेला प्रयागराज में होने वाला है। इसे मेले का संबंध ज्योतिष और आस्था दोनों से माना जाता है। साल 2013 में इस मेले का आयोजन प्रयागराज में हुआ था। अब साल 2025 में इस मेले का संयोग बना है।
प्रयागराज महाकुंभ मेले का आयोजन साल 2025 में 13 जनवरी से होगा। ये मेला 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि, इस पर्व में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने का रिवाज है, जिसे पापों का नाश करने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025
Published on:
10 Jul 2024 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
