
Mahakumbh
Mahakumbh:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र के एक टेंट में शुक्रवार को आग लग गई।यह घटना महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हुई।आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस ने कैसुअलिटी को देखते हुए सभी लोगों से टेंट से बाहर आने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हवा तेज चल रही है जिससे कुछ भी हो सकता था। फिलहाल आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दमकल की गाड़ियां ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। इस आग से एक टेंट जल कर खाक हो चुका है,वहीं किसी के हताहत होने की कोई उम्मीद नहीं है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाकुंभमेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग सेक्टर 18 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम जारी है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Updated on:
07 Feb 2025 01:40 pm
Published on:
07 Feb 2025 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
