
Mahakumbh Record: महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट ने नया किर्तिमान बनाया है। यहां बसंत पंचमी के एक दिन पहले 85 विमानों का आवागमन हुआ। जिसमें 62 यात्री विमान और 23 चार्टर प्लेन शामिल रहे। इन विमानों से कुल 10599 यात्रियों ने आवागमन किया। वहीं चार्टर विमान से 153 विशिष्ट यात्रियों ने प्रयागराज की हवाई यात्रा की।
पहली बार एक महीने में प्रयागराज एयरपोर्ट पर 800 विमानों के संचालन से एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने आवागमन किया है। यह प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए एक नया और बड़ा रिकार्ड है।
इसके अलावा एक फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट ने एक और किर्तिमान बनाया, कि यहां से एक ही दिन में दिल्ली के लिए 10 और मुबंई के लिए 7 विमानों का संचालन हुआ।
महाकुंभ के दौरान पहली बार रात में उड़ा विमान
लगभग 106 साल से प्रयागराज में विमान सेवा शुरू हुई है, लेकिन यहां से विमान कभी रात में नहीं उड़ा करते थे। पहली बार 10 जनवरी को महाकुंभ के कारण यहां से रात्रि विमान सेवा की शुरूआत हुई।
पहली बार प्रयागराज से हुई अंतर्राष्टीय उड़ान
प्रयागराज से कभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान नहीं हुई थी। पहली बार 15 जनवरी को एक विमान ने अंतर्राष्टीय उड़ान भरी, और महाकुम्भ में आईं लारेन वावेल यहां से भूटान के लिए रवाना हुईं। यह प्रयाराज से पहली अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा की शुरुआत थी।
Published on:
03 Feb 2025 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
