Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ के संगम नोज क्षेत्र में रात 3 बजे के करीब भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 17 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है।