
देर रात हुए इस हमले में कल्याणी नंद गिरी बुरी तरह से घायल हो गईं, और उनके तीन शिष्यों को भी चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब कल्याणी नंद गिरी किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से सदियापुर अपने घर जा रही थीं। रास्ते में संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोग आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार को रोकते हैं। जैसे ही कल्याणी गिरी अपनी कार से बाहर निकलीं, कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बचाव में आए उनके तीन शिष्यों को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। इस हमले में चार लोग घायल हुए, जिनमें कल्याणी नंद गिरी भी शामिल हैं। घटना के बाद उनके शिष्य और अन्य संत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।
Updated on:
14 Feb 2025 11:17 am
Published on:
14 Feb 2025 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
