8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 33 बीघा में फैली अवैध प्लॉटिंग को ढहाया

भू-माफियाओं के खिलाफ पीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को जोनल अधिकारी विनय द्विवेदी के नेतृत्व में 33 बीघा से अधिक क्षेत्र में हुई अवैध प्लाटिंग को तोड़कर हटाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध प्लाटिंग करके भू-माफिया खूब पैसे कमाते हैं। वे पीडीए से लेआउट पास करवाए बिना ही लोगों को बहकाकर मनमाने तरीके से जमीन के प्लॉट बेच रहे हैं। ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ पीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को जोनल अधिकारी विनय द्विवेदी के नेतृत्व में 33 बीघा से अधिक क्षेत्र में हुई अवैध प्लाटिंग को तोड़कर हटाया गया है।

अवैध प्लाटिंग करके भूखंड बेच रहे थे

मीरापुर में अमन सकूजा, आमिर हम्जा, मोहम्मद अहमद और अफाहिम ने आराजी संख्या 494, 491, 495 और अन्य जगहों पर 25 बीघा से ज्यादा जमीन में अवैध प्लाटिंग करके भूखंड बेच रहे थे। सूचना मिलने पर पीडीए की टीम ने गुरुवार को तीन घंटे से ज्यादा समय लगाकर इन भूखंडों की सीमा में बनी दीवारें तोड़ दीं।

प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

झलवा के भीटी क्षेत्र में ग्रीनवैली के पीछे जेपी दुबे और अन्य ने आठ बीघा जमीन में की गई अवैध प्लाटिंग को भी तोड़ दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई झगड़ा नहीं हुआ। जोनल अधिकारी विनय द्विवेदी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पीडीए की कालिंदीपुरम आवासीय योजना के भूखंडों पर अवैध कब्जा करने वाले एचलाल, लालजी मिश्रा और आशिफ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न भूखंडों पर बनाई गई दीवारें तोड़कर कब्जा मुक्त कराया गया। अनुमान है कि करीब 40 लाख रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण का प्रयास किया जा रहा था।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग