
फंदे से लटककर दी जान
प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजार तिराहे के पास केंद्रीय विद्यालय के सामने बाइक सवार चार दोस्त बिजली के खंभे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी बीच सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मऊआइमा के बशहरा गांव निवासी आशुतोष गौतम तेलियरगंज निवासी आदर्श तेलियरगंज अंबेडकर पार्क निवासी शनि गौतम और कार्तिकेय गौतम मंगलवार रात कटरा में दशानन रावण शोभायात्रा देखने गए थे। रात करीब 11:30 बजे चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में मजार तिराहे के पास उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर के बाद चारों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से एक तेज रफ्तार वाहन गुजरा और चारों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आशुतोष, आदर्श और शनि को मृत घोषित कर दिया। कार्तिकेय की हालत गंभीर थी और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही शिवकुटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन का सुराग मिल सके। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे और तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे से इलाके में कोहराम मच गया है और मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
18 Sept 2025 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
प्रयागराज मानसून 2026: अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में देगा दस्तक, होगी जमकर बारिश

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में ‘खान सर’ की कोचिंग सील, मानकों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

