
Makar Sankranti Shubh Muhurat
प्रयागराज। देवों की नगरी प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान 14 जनवरी को होगा, लेकिन मकर संक्रांति पर शाही स्नान 15 जनवरी को होने जा रहा है। 15 जनवरी से पंचक, खरमास और अशुभ समय समाप्त हो जाएगा और विवाह, ग्रह प्रवेश आदि के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन ही कुंभ महोत्सव का पहला शाही स्नान होगा, जिसके बाद श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना शुरू कर देंगे।
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
पुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 12:36 तक (15 जनवरी 2019)
महापुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 09:01 तक (15 जनवरी 2019 को)
मकर संक्रांति की पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस बार यदि प्रयागराज आ रह हैं, तो त्रिवेणी में स्नान से पुण्य भी 100 गुणा बढ़ जाएगा, कारण है दिव्य कुंभ। कहा जाता है कि कुंभ में स्नान मात्र से मनुष्य जीवन और मृत्यु के इस चक्र से मुक्त हो जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करें। इसी के साथ मकर संक्रांति के दिन पितरों का ध्यान और उन्हें तर्पण करें।
क्या है मकर संक्रांति
सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय ही सौर मास है। एक जगह से दूसरी जगह जाने अथवा एक-दूसरे का मिलना ही संक्रांति होती है। हालांकि कुल 12 सूर्य संक्रांति हैं, लेकिन इनमें से मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति प्रमुख हैं।
Published on:
13 Jan 2019 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
