
PCS ज्योति मौर्य के ब्वॉयफ्रेंड मनीष दुबे को विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। मनीष दुबे को सस्पेंउ करने की सिफारिश कर दी गई है। डीआईजी संतोष सिंह ने जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात करीब 10:00 डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है। अब उनके ऊपर कार्रवाई होगी।
मनीष दुबे पर आरोप अमरोहा में महिला को अकेले में मिलने के लिए बुलाते थे
जांच में मनीष दुबे के तीन मामलों का जिक्र किया गया है। PCS ज्योति मौर्य से मनीष दुबे का चैट वायरल होने के बाद विभाग की छवि खराब हुई है। मनीष दुबे पर अमरोहा में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि कमांडेंट मनीष दुबे होमगार्ड को अकेले में मिलने के लिए बुलाते थे। जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई। महिला होमगार्ड ने इस मामले की शिकायत डीजी होम से भी की थी।
जांच रिपोर्ट में तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी का भी जिक्र किया गया है। मनीष दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित आरोप लगाया। बताया शादी के बाद मनीष दुबे अब उससे 80 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। जांच में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को उत्तर प्रदेश राजपत्रित अधिकारी सेवा नियमावली के तहत विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया है। चरित्र संदिग्ध बताया गया है, जिसके आधार पर मनीष दुबे को निलंबित करने की सिफारिश की गई है। अब शासन जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे पर कार्रवाई तय करेगा, लेकिन माना जा रहा है कि शासन मनीष दुबे को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश देगा।
ज्योति मौर्य ने बयान देने से किया इनकार
मामले में जांच के दौरान पहले PCS अधिकारी ज्योति मौर्य को तलब किया गया। उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद DIG होमगार्ड संतोष सिंह को लिखित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति आलोक मौर्य से उनका विवाद चल रहा है, जिसकी उन्होंने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। मामला कोर्ट में लंबित है उनको जो कुछ कहना होगा कोर्ट में कहेंगी।
मनीष दुबे पर पत्नी से दहेज मांगने का आरोप
दूसरी तरफ मनीष दुबे की पत्नी ने भी शुरुआत में अपना निजी मामला बताकर कुछ भी बयान देने से इनकार किया। बाद में मनीष दुबे की पत्नी की तरफ से भी दो पेज का लिखित बयान डीआईजी संतोष सिंह को दिया गया, जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने शादी के बाद दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
आलोक ने मनीष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप
आलोक का आरोप है कि ज्योति ने अपने प्रेमी मनीष दुबे के साथ उनकी हत्या की साजिश रची है। दोनों तरफ से केस भी दायर हो चुका है. ज्योति मौर्य के मुताबिक, आलोक से तलाक का केस भी चल रहा है।
Published on:
11 Jul 2023 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
