22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने मनोज कुमार गुप्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर रिटायर हो रहे हैं। मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
chief_justice_hc_allahabad.jpg

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया है। 22 नवंबर को वर्तमान चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर रिटायर हो रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद ही मनोज कुमार गुप्ता शपथ लेंगे। बता दें कि मार्च 2023 में प्रीतिंकर दिवाकर चीफ जस्टिस बनाए गए थे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने मुख्य न्यायमूर्ति को दी विदाई
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय एवं महासचिव नितिन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथिगण न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र, न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिरला एवं न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशेाक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन किया गया।

मुख्य अतिथि ने यह कहा
मुख्य अतिथि मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिए हम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कार्यवाहक मा0 मुख्य न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता जी न्यायिक कार्यो के सम्पादन के दौरान मेरी बहुत मदद किए। बार एसोसिएशन के लिए कुछ और बेहतर कर सके, यही मेरी उनसे अपेक्षाएँ हैं।